सिवनी मालवा

शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

सिवनी मालवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी, सिवनी मालवा, के आदेश अंतर्गत स्वीप कार्य योजना में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया महाविद्यालय से बानापुरा बस स्टेंड, पाठक कॉलोनी तथा दुर्गा कॉलोनी में रैली निकाली गई तथा मतदाताओं को जागरूक किया गया । मतदाता रैली में बडी संख्या में छात्राओं ने तथा महाविद्यालय स्टाफ ने हिस्सा लिया । रैली के पश्चारत् महाविद्यालय में निबंध लेखन, मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लेखन तथा प्रश्न मंच का आयोजन किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा छात्राओं को मतदान, मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, आधार से वोटर आईडी जुडवाना आदि विषयों पर जानकारी दी गई । स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान सुहानी दुबे, द्वितीय स्थान दीप्ति लौवंशी तथा तृतीय स्थान पर सरिता पाटिल रहीं । प्रश्न मंच में प्रथम स्थान पर रंजिता यदुवंशी तथा रजनी भार्गव की टीम रही द्वितीय स्था‍न पर प्रियंका यादव तथा विनिता प्रजापति की टीम, तृतीय स्थान पर कनक मंसोरिया तथा सलोनी यादव की टीम रही । निबंध लेखन में प्रथम स्थान पर निकिता गौर, द्वतीय स्थान पर सविता कुचबंदिया एवं तृतीय स्थान पर रजनी भार्गव रहीं । डॉ. बाऊ पटेल, श्री रजनीश जाटव ने निर्णायक की भूमिका अदा की । सभी प्रतियोगिता में महाविद्यालय के स्वीेप कार्ययोजना प्रभारी श्री मनोज कुमार प्रजापति, डॉ. पदम शर्मा, डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. राकेश निरापुरे महाविद्यालय के एम्बेसडर रोशनी राजपुत तथा यस्शवी ठाकुर, महाविद्यालय की छात्राऍ एवं प्राध्यापक उपस्थित रहें।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!