रंगोली एवं पेंटिंग के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

सिवनी मालवा नगर पालिका सिवनी मालवा एवं आचार्य चाणक्य हाई स्कूल सिवनी मालवा के संयुक्त तत्वाधान में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु छात्र छात्राओं ने पोस्टर पेंटिंग एवं रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया जिसमें नपा के उपयंत्री राहुल शर्मा,चंद्रकांत कवर, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, स्वीप नोडल अधिकारी सचिन मलैया,किरण रघुवंशी,अनूप पवार,अमित शर्मा ने सभी को 17 नवंबर 2023 को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही मतदान के महत्व के बारे में बताया गया एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा संदेश के माध्यम से बताया कि मतदान जागरूकता महत्वपूर्ण है ताकि समाज के हर व्यक्ति को उनके वोट का महत्व समझा जाए। जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया स्कूल के असमी रावत,अंकिता रघुवंशी, याशिका धुर्वे, आदेश दुबे, राजनंदनी यदुवंशी, आयुषी लौवंशी, कुमकुम दायमा,आयुषी वर्मा,पलक बाथव,असावरी रावत, श्रुति रघुवंशी, वंशिका गौर, रिषिका गौर, कृतिका कलबड़िया, ज्योति कलबड़िया,ज्ञानीका गौर, तनवी रावत, श्रुति लौवंशी, इच्छा जलखरे एवं अन्य छात्र छात्राओं ने भाग लिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि स्वीप गतिविधि अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत समाज के हर वर्ग को जागरूक करने एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता गतिविधियां संचालित कराई जा रही है जिसमें स्कूलों में गतिविधि संचालित कराई गई
स्कूल की प्राचार्य पूजा दुबे ने बताया की एक पोस्टर प्रतियोगिता एक अद्वितीय तरीका है ताकि लोग जागरूक हों और मतदान करने के महत्व को समझें। यहाँ कुछ आइडियाज हैं जो आप अपने पोस्टर प्रतियोगिता के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करके, लोगों को वोटिंग के महत्व को समझाने में मदद मिलेगी और उन्हें सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्रिय होने के लिए प्रेरित करेगी।



