कुसुम महाविद्यालय में जनजातीय के गौरव विरसा मुण्डा जंयती का आयोजन

सिवनी मालवा। महाविद्यालय में जनजातीय के गौरव विरसा मुण्डा जंयती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा मॉ वीणापाणि एवं विरसा मुण्डा के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. कल्पना स्थापक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बी.एस.सी तृतीय वर्ष की छात्रा कु राधिका जायसवाल, बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियका सोनी के द्वारा विरतामुण्डा के व्यक्तित्व पर भाषण दिया। कार्यक्रम में डॉ. ए.के. यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि अल्प आयु में ही विरसागुण्डा ने जो कार्य किए वो आज भी प्ररणादायी है। प्रो. एस.के. अग्रवाल ने अंग्रेजो के विरूद्ध मुण्डा विद्रोह पर प्रकाश डाला। श्री रमाकान्त सिंह ने विरसा मुण्डा के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी ने कहा कि विरसा मुण्डा का कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्ररेणा लेकर हमें राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए एवं स्थानीय जननायक जिन्होने स्वतंत्रता अंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी है उन पर शोध कार्य भी होना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. ए.के. यादव के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं छात्र/ छात्राऐं उपस्थित रहे।



