नर्मदापुरम

परिवहन व स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बच्चों के साथ किया भोजन

नर्मदापुरम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय स्कूलों में बच्चों को विशेष भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री Uday Pratap Singh ने भी शासकीय माध्यमिक शाला ग्राम रोहना पहुंच कर स्कूली बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, श्री दर्शन सिंह, श्रीमती माया नारोलिया, श्रीमती सीमा सिंह, श्री माधव दास अग्रवाल, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस एस रावत, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम श्री आशीष पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती संपदा श्रॉफ, एसडीओपी श्री पराग सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री शत्रुंजय सिंह बिसेन सहित अन्य अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी बच्चों के साथ भोजन किया।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!