नर्मदापुरम

मंदिर मस्जिद से चोंगे उतरवाए और समझाइश दी गई

इटारसी।  शासन की योजना और सीएम डा मोहन यादव के निर्देशों को पूरा करने के लिए इटारसी पुलिस भी सचेत हो गई है जिसके चलते इटारसी थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुनील घावरी ने कल शहर के आवाम नगर सहित पुरानी इटारसी के मंदिर मस्जिद में लगे साउंड सिस्टम की जांच की गई जिसमे मंदिर और मस्जिद में लगे अतिरिक्त साउंड बाक्स और चोंगे को उतरवाए। इसी तारतम्य में आज उपनिरीक्षक शहर के द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर, बूढ़ी माता मंदिर में साउंड सिस्टम की जांच करते हुए उचित दिशा निर्देश दिए वही गरीबी लाइन, पांचवी लाइन और जामा मस्जिद में अतिरिक्त लगे साउंड सिस्टम को निकलवाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी गौरव बुंदेला सहित उपनिरीक्षक सुनील घावरी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर उचित समझाइश देते हुए साउंड सिस्टम को कम आवाज में बजाने की बात कही जिससे ध्वनि प्रदूषण अनर्गल न फेल सकें।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!