सिवनी मालवा

22 जनवरी 2023 को होगा महिला संगठन की जिला अध्यक्ष का मनोनयन, कार्यकारिणी का भी होगा गठन

लोधा लववंशी क्षत्रिय समाज महिला जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सिवनी मालवा में आयोजित की गई

सिवनी मालवा। लोधा लववंशी समाज मांगलिक भवन में लोधा लववंशी क्षत्रिय समाज महिला जिला संगठन के द्वारा संगठनात्मक और वैचारिक बैठक रखी गई थी। उसमें महिला प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आगामी महिला जिला अध्यक्ष नर्मदा पुरम नवीन जिला अध्यक्ष चयन हेतु विचार विमर्श कर 22 जनवरी 2023 को पुनः जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से महिला जिला अध्यक्ष मनोनीत किया जाएगा और साथ में कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।
बैठक में महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर मनीषा संतोष लववंशी महिला प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा भोलेशंकर लोवंशी, सुनीता कैलाश लववंशी अनीता संतोष लववंशी सुनीता बृजमोहन लववंशी सुगना अशोक लववंशी अनीता रामकृष्ण वर्मा एंव इटारसी नगर अध्यक्ष संगीता लववंशी सिवनी मालवा नगर अध्यक्ष सरिता अनिल वंशी प्रीति गोपाल लववंशी बरखा लववंशी, विनीता संजीव वर्मा, सुमित्रा संतोष लववंशी और बड़ी संख्या में सामाजिक मातृशक्ति उपस्थित हुई। सभी का जिला कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी नगर इकाई ग्रामीण इकाई ने आभार व्यक्त किया गया।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!