सिवनी मालवा

एसडीएम महाविद्यालय द्वारा छात्रों के सुझाव आमंत्रित

सिवनी मालवा। राज्य सरकार द्वारा बनाई जा रही युवा शिक्षा नीति के अंतर्गत एसडीएम महाविद्यालय द्वारा छात्रों के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं यह सुझाव शिक्षा रोजगार कौशल विकास उद्यमशीलता सामाजिक संप्रेषण स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवन शैली खेल सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना सामाजिक विनियोजन लोकतांत्रिक व्यवस्था के शुद्धिकरण में सहयोग आदि के क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी एवं समावेशन के विषय में है इस हेतु महाविद्यालय परिसर में एक सुझाव पेटी लगाई गई है जिसमें छात्र अपने सुझाव अपने नाम और कक्षा के साथ लिखकर प्रेषित कर सकते हैं यह सुझाव 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक स्वीकार्य है आज दिनांक 20 दिसंबर को भी कई विद्यार्थियों ने अपने सुझाव प्रेषित किए इन सुझावों में से चुनिंदा सुझाव युवा नीति में सम्मिलित किए जाएंगे

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!