सिवनी मालवा

माखनलाल चतुर्वेदी की कर्मभूमि हिरनखेड़ा का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना स्वराज का अर्थ

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने भारतीय आत्मा माखनलाल चतुर्वेदी की कर्मभूमि हिरनखेड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया l भ्रमण दल का ग्राम पंचायत की सरपंच अमृता लिटोरिया एवं युवा समाजसेवी आशुतोष लिटोरिया ने मंगल भवन में पुष्प माला एवं रोली लगाकर किया l मंगल भवन में माखनलाल चतुर्वेदी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ माखनलाल चतुर्वेदी एवं महात्मा गाँधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जल्वित कर व माल्यार्पण कर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी , सरपंच अमृता लिटोरिया एवं ग्राम के गणमान्य नागरिको ने किया l गोष्ठी का संचालन आशुतोष लिटोरिया ने किया l गोष्ठी में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकान्त सिंह, डॉ.प्राची सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी के कृतित्त्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला l छात्रा कु. अर्चना यदुवंशी ने पुष्प की अभिलाषा का वाचन किया l इतिहासविद, वरिष्ठ पत्रकार विजय ठाकुर ने माखनलाल चतुर्वेदी के द्वारा हिरनखेड़ा चलाये गये प्रकल्प आवासीय विद्यालय सेवासदन की विशेषताएं, क्रन्तिकारी गतिविधियों, साहित्य सृजन एवं ऐतिहासिक पृष्टिभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला l अध्यक्षीय उद्वोधन में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी ने शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए पर्यावरण परिस्थितिकी तंत्र को बचाने का आव्हान विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिको से किया l कार्यक्रम में बृजमोहन गौर, कमल किशोर गौर, शेख जमीर, नितेश गौर, ऋषभ गौर, देवेंद्र लौवंशी,प्रभारी प्राचार्य शास. उ. म. वि. हिरनखेड़ा राकेश साहू, श्यामलाल चौहान, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहें l संगोष्ठी पश्चात माखनलाल चतुर्वेदी का आवासीय विद्यालय, स्वराज बगीचा की कर्मभूमि का भ्रमण किया गया l

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!