नर्मदापुरम

खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के खाद्य लाइसेंस बनाने के लिए लगाएं जा रहे विशेष कैंप

नर्मदापुरम। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को नगरपालिका सोहागपुर एवं नगर पालिका सिवनीमालवा में मांस, मछली, अंडा एवं अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के खाद्य लाइसेंस के विशेष कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सोहागपुर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा लगभग 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें नगरपालिका द्वारा 37 अनापत्ति प्रमाण पत्र मांस मछली अंडा विक्रेताओं को जारी कर लाइसेंस आवेदन कराएं गए। इसी प्रकार सिवनीमालवा नगर पालिका में आयोजित कैंप में लगभग 55 मांस मछली विक्रेताओं द्वारा आवेदन किया गया जिसमें नगर पालिका द्वारा 32 अनापत्ति मांस, मछली, अंडा विक्रेताओं को जारी की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार और जितेंद्र सिंह राणा द्वारा शिविर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की आवश्यक जानकारी दी गई। 22 दिसंबर को पिपरिया एवं बाबई में तथा 23 दिसंबर को बनखेड़ी में उक्तानुसार नगरपालिका परिसर में कैंप आयोजित किए जाएंगे। सभी खाद्य व्यवसायी उक्त कैंप में आकर अपने खाद्य लाइसेंस बनवा सकते है।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!