स्वच्छता एवं जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व हेतु संगोष्ठी

सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिवनी मालवा के तत्वधान में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 एवं तनाव मुक्त जीवन,जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व आदि विषयों पर गतिविधियां संचालित कराई जा रही है जिसमें नगर पालिका सिवनी मालवा सभागृह में संस्था के ब्रह्मा कुमार अनिल भाई, ब्रह्माकुमारी सविता बहन के द्वारा निकाय के सभी कर्मचारियों को तन की स्वच्छता के साथ साथ मन की स्वच्छता किस प्रकार रखनी है इसके लिए बताया गया साथ ही जीवन में नैतिक मूल्यों के बारे में भी बताया गया जिसमें प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल शर्मा, मुख्य लिपिक संजय गोयल, उपयंत्री चंद्रकांत कवर, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, राजेंद्र पाठक, श्रवण कुमार पाठक, शीला धन्यासे, किरण रघुवंशी,सचिन मलैया के साथ-साथ सभी कर्मचारी उपस्थित ।



