सिवनी मालवा
गरीब बेटी के विवाह अवसर पर सखी मंच ने जीवन उपयोगी सामग्री दी

सिवनी मालवा l स्थानीय तालाब के पास रह रहे मानसिंह आदिवासी की बेटी का विवाह था किंतु मानसिंह के अस्वस्थ होने के कारण परिवार की दयनीय हालत अत्यंत ही खराब थी l उसके पास अपनी बेटी को देने के लिए कुछ भी नहीं था l यह बात सखी मंच की महिला कार्यकर्ताओं को पता चली तो उन्होंने इकट्ठा होकर दुल्हन बनी कीर्ति के घर पहुंच कर उसके नव जीवन में काम आने वाली सामग्रियां देकर विदा किया l नगर में सामाजिक गतिविधियों में संलग्न सखी मंच की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा जब दुल्हन को जीवन उपयोगी सामग्री दी गई तो उसके पिता मानसिंह और माता दुलारी बाई की आंखों से बरबस ही आंसू निकल पड़े और उन्होंने सखी मंच की सराहना की l सखी मंच की श्रीमती उषा अग्रवाल, नंदा सिंह, अनु रघुवंशी, मनोरमा मालवीय ने नवविवाहिता को शुभाशीष दिया l



