सिवनी मालवा

सिवनी मालवा में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का प्रिलिमनरी सर्वे का कार्य प्रारंभ

सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण सिवनी मालवा नगरी क्षेत्र में शक्ति घाट से प्रारंभ किया जावेगा एवं शहर नालियों के पानी को एक अलग से सेपरेट नाले के माध्यम से 7 मोरी पुल तक लाया जाएगा एवं यहीं पर उसका उपचार किया जावेगा इस मौके पर यश इंजीनियरिंग से शुभम पवार साइट इंजीनियर के द्वारा प्राइमरी सर्वे का कार्य किया गया जिसमें नप अध्यक्ष रिंकू जैन,उपयंत्री राहुल शर्मा, चंद्रकांत कवर, मुख्य लिपिक संजय गोयल स्वच्छता निरीक्षक प्रशांत शर्मा उपस्थित थे मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा के द्वारा बताया गया कि शहर के गंदे पानी शोधन के लिए जल्द ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सितार योजना तैयार कर शासन को भेजी जावेगी।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!