1 लाख 60 हजार रुपए कीमती 8 किलो ग्राम गाँजा जप्त, मादक पदार्थो पर पुलिस की लगातार कार्रवाई
शातिर गाँजा तस्कर को इटारसी पुलिस ने 8 किलो ग्राम गाँजा के साथ किया गिरफ्तार

इटारसी। विगत दिनो इटारसी शहर मे अवैध गाँजा के दीगर राज्य से तस्करी की बार बार सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर गुरुकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मित्र एवं SDOP महेंद्र सिंह चौहान द्वारा थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को तत्काल कार्यवाही करते अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये गए! थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व में थाना इटारसी के पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों की टीम बनाकर गाँजा तस्करों के खिलाफ मुहिम प्रारम्भ की! टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते आज दिनांक 15/02/2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी नफीस खान पिता रसीद खान उम्र 29 वर्ष निवासी नाला मोहल्ला इटारसी के कब्जे से व्यंकटेश नगर से न्यू यार्ड पहुँच मार्ग में तीन पुलिया के पास इटारसी से करीब 1 लाख 60 हजार रुपए कीमती 8 किलो ग्राम गाँजा जप करने व आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है! आरोपी को माननीय न्यायाल के समक्ष पेश किया जाएगा।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व मे थाना इटारसी के सहायक उप निरीक्षक संजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक राजेश टेटवार, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद धुर्वे, शेख अबरार, आरक्षक व्रजलाल नरें, हरीश डीगरसे, आकाश बारस्कर, राहुल उघड़े, अंकित गौर, जोशवा मसीह, राजेश पवार, प्रधान आरक्षक कैलाश मालवीय, आरक्षक राजू जाट की सराहनीय भूमिका रही है!



