क्राइममध्यप्रदेश
थाना हनुमानगंज पुलिस को सफलता : वाहन चोर गिरफ्तार, एक्टिवा कीमती 80,000 रूपये की बरामद

वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए सम्पत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण रखने एवं अपहृत मशरूका की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरन्द देउस्कर, अति. पुलिस आयुक्त भोपाल श्री सचिन अतुलकर एवं पुलिस उपायुक्त श्री रियाज इकबाल के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है प्राप्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल श्री रामसनेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना हनुमानगंज जिला भोपाल द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – मुखबिर सूचना पर आरोपी मो.अली पिता मो. फैजान उम्र 24 साल नि. म.नं. 21 गली नं. 02 चटाईपुरा बुधवारा तलैया भोपाल ने पूछताछ पर कुछ दिनो पूर्व कमाली मंदिर रोड से एक्टिवा वाहन चोरी करना बताया आरोपी मो.अली की निशादेही मे घटना स्थल की तस्दीक करने पर उक्त घटना के संबंध मे थाना हनुमानगंज मे पंजीबद्ध अप.क्र. 806/22 धारा 379 भादवि. का पंजीबद्ध होने पर आरोपी की निशादेही मे एक्टिवा वाहन क्रमांक MP04SK5772 कीमती 80,000 रूपये की बरामद की गई है ।
घटना वारदात का तरीका – आरोपी को कोई जाहिरा व्यवसाय नही है वह अपनी जरूरतो को पूरा करने चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है ।
अपराधिक रिकार्ड – आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराधिक प्रकरण इस प्रकार है –
01.अप.क्र.137/16 धारा 379 भादवि
02. अप.क्र.110/17 धारा 379 भादवि.
03.अप.क्र.140/17 धारा 379 भादवि.
04.अप.क्र.87/18धारा 25 आर्म्स एक्ट
05.अप.क्र.806/22धारा 379 भादवि. हनुमानगंज
भूमिका- वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि.महेन्द्र त्रिपाठी, सउनि. दयाशंकर पांडे, प्र.आर.2947 गजेन्द्र सिंह, आर.2077 आकाश श्रीवास्तव, आर.474 ऋषिकेश गुर्जर, आर.3613 अजय तिवारी, आर.28 अवधेश यादव आर.2140 विजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।



