सिवनी मालवा

क्षेत्र में विकास करना हमारा पहला कर्तव्य : प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा विधायक

पिंक पंचायत मलोथर के लोकार्पण कार्यक्रम में नर्मदापुरम व सिवनी मालवा विधायक का तुलादान

सिवनी मालवा। ग्राम मलोथर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाक्टर सीतासरन शर्मा जी का ग्राम वासियों द्वारा तुलादान किया गया 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया एवं विधायक श्री वर्मा द्वारा 10 लाख रुपए के मंगल भवन की घोषणा की गई और नहर में पुल निर्माण के लिए दोनों विधायकों ने जल संसाधन मंत्री से बात करके पुल निर्माण करवाने के लिए बात करेंगे ।
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मलोथर की पिंक पंचायत जो कि ज़िले की एक मात्र पंचायत निर्विरोध पंचायत है जिसमें सरपंच लेकर सभी पंच महिला है मलोथर की जनता महिलाओं का सम्मान करते हुए पूरी पंचायत को महिलाओं के हवाले किया ।
नर्मदापुरम विधायक डाक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कि मैं विधायक तो नर्मदापुरम का हूं और नर्मदापुरम में रहता हूं परंतु अन्न सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र का खाता हूं ।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!