कुसुम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का अभिमुखीकरण कार्यक्रम हुआ

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और युवाओं की प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर आरके रघुवंशी ने राष्ट्रीय सेवा योजना सदस्यता ग्रहण करने एवं इसके माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करने की प्रेरणा दी। साथ ही छात्रों को समाज सेवा के माध्यम से भी छात्र अपने जीवन को सफल बना सकते हैं इसकी भी प्रेरणा दी गई। महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल लोवंशी ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों एवं विशेष शिविर के बारे में अपने अनुभव साझा किया। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े महाविद्यालय के श्री नवनीत सोनारे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचल से कैसे जुड़ाव किया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहन सिंह गुर्जर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर शिविर की गतिविधियां राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से भी प्रमाण पत्र एवं सी प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त किया जा सकता है के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री स्क अग्रवाल डॉक्टर योगेश खंडेलवाल डॉ आरती परिहार डॉक्टर जय के अथवा श्रीमती गीता डोंगरे डॉक्टर रश्मि सोनी श्री प्रेम नारायण राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवक इमरान शाह सेवा बकोरिया राजकुमार हुई के आदर्श गौर आदर्श तंवर लगभग 60 स्वयंसेवक उपस्थित रहे साथ ही महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह गुर्जर द्वारा किया गया आभार श्री नवनीत सोनारे द्वारा दिया गया।



