विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण कार्यक्रम का आयोजन एवं हितग्राहियों को शासन से संबंधित योजनाओं का लाभ वितरण

सिवनी मालवा। नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा
विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण कार्यक्रम रेलवे स्टेशन बानापुरा एवं जयस्तम चौक सिवनी मालवा में आयोजित किया गया जिसमे शासन की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लक्षित एवं पात्र हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से लाभांवित किया गया जिसमें विधायक प्रेम शंकर वर्मा, दिशा समिति सदस्य रघुवीर सिंह राजपूत,सीएमओ शीतल भलावी,नपा उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर,पार्षद गण की उपस्थिति में आई.ई.सी.वेन का स्वागत,सांस्कृतिक कार्यक्रम,सम्मान समारोह आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कराई गई जिसमे आईईसी वेन का बानापुरा एवं जयस्तंब चौक पर आगमन,स्वागत एवं कलश यात्रा
,दीप प्रज्जवलन एवं कन्या पूजन
सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत सत्कार एवं समस्त शिविरों का शुभारंभ किया जाकर प्रधानमंत्री का संदेश वाचन एवं संकल्प वीडियों, शपथ,विकसित भारत की वीडियों एवं फिल्म का प्रदर्शन,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेरी कहानी मेरी जुबानी अन्तर्गत हितग्राहियों का अनुभव साझा
मेरी कहानी मेरी जुबानी:-
1.पी.एम. स्वनिधि योजना में राकेश कुशवाहा, पूजा श्रीवास्तव,
2. स्व सहायता समूह में संगीता लोवंशी, पार्वती बाई
3. प्रधानमंत्री आवास योजना में अनुराधा कुशवाहा मोहिनी शुक्ला, गोपाल प्रसाद तिवारी,
4. आयुष्मान भारत योजना में बिशन सिंह बिल्ले, पुष्पा ठाकुर, उर्मिला बाई
5. महिला बाल विकास प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में भारती रणजीत सिंह, भावना चौरे द्वारा अनुभव साझा गए एवं सम्मान समारोह एवं क्वीज प्रतियोगिता एवं हितग्राही लाभ वितरण किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण में मुख्य रूप से नगरीय क्षेत्र में शासन से संबंधित योजनाएं जैसे 1 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2 पीएम विश्वकर्मा योजना 3 पीएम उज्जवला योजना 4 पीएम मुद्र लोन योजना 5 स्टार्टअप इंडिया स्टैंड अप इंडिया 6 पीएम आयुष्मान भारत योजना 7 पीएम आवास योजना 8 स्वच्छ भारत मिशन 9 पीएम उज्ज्वला योजना 10 अमृत योजना 11 पीएम जन औषधि योजना 12 सौभाग्य योजना 13 डिजिटल भुगतान14 खेलो इंडिया 15 आरसीएस उड़ान 16 वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत स्टेशन योजना,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमे डॉ मनीष गौर,डॉ दीप माला मौर्य द्वारा स्वस्थ परीक्षण किया गया ,व विभिन्न योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण किए गए जिसमे विधायक प्रेम शंकर वर्मा, दिशा समिति सदस्य रघुवीर सिंह राजपूत,सीएमओ शीतल भलावी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल,मुख्य लिपिक संजय गोयल,नपा उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर,पार्षद अखिलेश खेमचंद चौकसे,सरिता प्रदीप अग्रवाल,प्रशांत यादव, गीता बाई तुलसीराम कुशवाहा,किरण शिव राठौर,दीपक वाथव,उपयंत्री राहुल शर्मा,चंद्रकांत कंवर, स्वच्छता निरीक्षक डॉक्टर प्रशांत कुमार शर्मा,राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह उइके, हेमंत चौकसे,सचिन मलैया,शीला धन्यासे, जितेंद्र राठौर, विजय उरिया, प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जय सिंह कुशवाहा, डॉ मनीष गौर , डॉ दीपमाला मौर्य ,पूजा नागरएलएचवी,प्रेमलता मसीह,हेमंत दुबे,आनंद कुशवाह , शकुंतला गौर आदि के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाइयां दी गई।एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे मंच संचालन सचिन मलैया द्वारा किया गया नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण कार्यक्रम में शासन से संबंधित योजनाओं का लाभ वितरण किया गया क्योंकि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की मनसा अनुसार अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को इसका लाभ पहुंचाया जा सके इसी को लेकर सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा में सभी को धन्यवाद देता हूं साथ ही आगे भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा करता हूं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण अंतर्गत बानापुरा एवं सिवनी मालवा में दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें वंचित और पात्र हितग्राही को शिविर के माध्यम से योजना का लाभ देने का प्रयास किया गया एवं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया



