सिवनी मालवा

C.W.S.N. की सामर्थ प्रदर्शन के लिये खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सिवनी मालवा। जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी मालवा द्वारा समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (C.W.S.N.) की सामर्थ प्रदर्शन के लिये खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय सिवनीमालवा प्रांगण में किया गया । जिसमें विकासखण्ड के दिव्यांग बच्चों ने सभी गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चे,उनके अभिभावक अथवा संबंधित शाला के शिक्षक एवं समस्त बी० आर० सी० स्टॉफ सीएसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री श्याम सिंह रघुवंशी एवं बीआरसीसी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा प्रातः 11.00 बजे माता सरस्वती के पूजन अर्चन से किया गया विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधन में दिव्यांग छात्र-छात्राओं से प्रेम पूर्वक एवं समानता का व्यवहार करते हुए शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में समाज के प्रत्येक तबके एवं शासकीय अमले की भागीदारी सुनिश्चित कर उनके उज्ज्वल एवं सुखी जीवन हेतु प्रयासरत रहने हेतु सभी लोगों को निर्देश दिए। खेल प्रतियोगिताओं में 73 छात्र छात्राओं ने भाग लिया प्रारम्भ में 100 मीटर दौड़,चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । तदुपरांत दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों को भोजन कराया गया। मध्यान्तर उपरांत रंगोली, चित्रकला एकल नृत्य,एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बीआरसी संतोष कुमार शर्मा द्वारा शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों की विभिन्न समस्याओं से मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत कराया साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती चौधरी जी की कार्यशैली की चर्चा उपस्थित लोगों से की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनीमालवा द्वारा सहज भाव से समस्त समस्याओ का निराकरण यथाशीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन प्रदान किया कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनीमालवा श्रीमती श्रुति चौधरी द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को शासन की हर योजना से लाभान्वित कराने का संकल्प लिया सभी दिव्यांग् बच्चों को समाज मे समानता के भाव रखने हेतु अपने विचार प्रकट किए

कार्यक्रम में पारितोषक वितरण कर- सभी दिव्यांग बच्चों को अपने ग्राम से प्रतियोगिता स्थल तक आने जाने हेतु परिवहन भत्ता दिया गया। अपरान्ह 4.30 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ,विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्रा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनीमालवा द्वारा पुरुस्कार प्रदान किए गए

विशेष प्रषिक्षण प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भी शिक्षण विधाओं का प्रदर्शन कर शिक्षको छात्रों एवं अभिभावकों को भी प्रोत्साहित किया गया

सभी प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता विश्व दिव्यांग दिवस पर आगामी माह में आयोजित होगी। कार्यक्रम में आभार उद्वोधन बीआरसी श्री शर्मा द्वारा दिया गया कार्यक्रम में एमआरसी श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी विकास खण्ड स्रोत समन्वयक संतोष कुमार शर्मा सहित सभी जनशिक्षक शिक्षक एवम पालक उपिस्थित रहे..

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!