सिवनी मालवा

कुसुम महाविद्यालय में विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं विकसित भारत 2047 पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

सिवनी मालवा । शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में आज दिनांक 15 दिसंबर 2023 को *विज्ञान प्रश्नोत्तरी* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं उनके अनुसंधान करने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में चार टीमें बनाई गई। तीन राउंड में संपन्न होने वाली प्रश्नोत्तरी में टीम सी ने 35 अंकों के साथ बढ़त बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम सी में ऋषि भिलाला, सोनाक्षी जाट एवं शिवानी रघुवंशी प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए। टीम में 25 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं टीम भी ने 15 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

साथ ही महाविद्यालय में *विकसित भारत 2047 में परिचर्चा के अंतर्गत नव प्रवर्तन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी* विषय पर छात्रों से चर्चा की गई। छात्रों ने ऊर्जा के नवीनतम एवं प्रदूषण मुक्त तरीकों के बारे में विस्तार से चर्चा की जिसमें सोलर पैनल बायोफ्यूल बायो एथेनॉल पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कुसुम महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के प्रमुख एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ ए के यादव, डॉ. अतुल गौर, श्रीमती सुमन यादव, प्रशांत चौरसिया, रोहित मालवीय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!