शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एवं मांस मटन,फल,सब्जी की दुकान के निर्धारित स्थान हेतु बैठक का आयोजन

सिवनी मालवा। स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुविभागी अधिकारी प्रमोद गुर्जर द्वारा सिवनी मालवा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था हेतु बस,ऑटो चालकों,व्यापारियों एवं मांस मटन फल,सब्जी की दुकानदारों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी को समझाइए दी गई की सभी के सहयोग से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था व्यवस्थित करना है इसमें सभी को यह निर्देश दिए गए निर्धारित स्थान पर ही बसों का स्टाप करना है एवं ऑटो को भी दिए गए स्थान पर ही पार्किंग करना है इसके साथ ही मास मटन फल सब्जी की दुकानों को भी निर्धारित स्थान पर ही लगाना है ताकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था व्यवस्थित रह सके इसमें जो भी दुकानदार,ऑटो चालक बस चालक नियमों का पालन नहीं करेंगे उन पर चालानी कार्रवाई की जावेगी जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे बैठक में एसडीम प्रमोद सिंह गुर्जर,सीएमओ शीतल भलावी,थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती,मुख्य लिपिक संजय गोयल,राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह उइके, स्वच्छता निरीक्षक डॉक्टर प्रशांत कुमार शर्मा,सचिन मलैया,अशोक मीना,समस्त व्यापारी संघ के प्रतिनिधि,पत्रकार ,बस ऑटो चालक एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह गुर्जर ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से व्यापारी संघ बस,ऑटो संघ, फल सब्जी मांस मटन की दुकान लगाने वाले दुकानदारों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी को नियम का पालन करते हुए अपना व्यवसाय करने के निर्देश दिए गए
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि निकाय द्वारा निर्धारित स्थान के अलावा बिना अनुमति के मांस मटन,फल सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों पर समझाइए दी जाकर दोबारा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर जमाने की कार्यवाही की जा रही है ताकि शहर को स्वस्थ करने में सभी का सहयोग मिल सके



