सिवनी मालवा

माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष नीरू राठी चुनी गई

सिवनी मालवा। माहेश्वरी महिला मंडल की एक बैठक महुआ ठाना के पास राजा की बैठक पर की गई इस बैठक में माहेश्वरी समाज के सभी वर्ग माहेश्वरी समाज माहेश्वरी युवा मंडल माहेश्वरी महिला मंडल उपस्थित थे बैठक में सभी की चर्चा के दौरान निर्विरोध चुनाव किया गया जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नीरू राठी उपाध्यक्ष वर्षा सारडा सचिव अनुपमा तोशनीवाल सहसचिव रेनु राठी प्रचार मंत्री ऊषा सारडा कोषाध्यक्ष शीला खडलोया सुधा कचोलिया चुनी गई माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा दूसरी बार अध्यक्ष पद का कार्यभार नीरु राठी सौपा गया नीरू राठी पूर्व मे भी अध्यक्ष पद पर रह चुकी है चुनाव के दौरान सभी पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया गया एवं बधाइयां दी गई सामाजिक बंधु महिलाएं एवं बच्चों द्वारा प्रतियोगिता रखी गई जिसमें विजेता को पुरस्कार वितरित किए गए तत्पश्चात सभी सामाजिक बंधुओं द्वारा सहभोज किया गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरू राठी ने कहा हमारे माहेश्वरी समाज में एकता और संगठित होने के कारण बर्षो से निर्विरोध चुनाव होते आ रहे है मैं सभी का साथ और सभी के विश्वास के साथ समाज को नई ऊंचाई देने का प्रयास करूंगी महिला मंडल में प्रेमलता तोषनीवाल सुनीता सारडा शीला सारडा मोना टावरी सविता टावरी सुनीता स्वेता खडलोया पूजा खडलोया नितिका सारडा पुनिता सारडा खूशबू सारडा प्रियंका सारडा प्रीति कचोलिया अंजु कचोलिया सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!