सिवनी मालवा

कुसुम महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज दीप प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित की गई । परीक्षा में कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती काजल रत्न कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर उमेश कुमार धुर्वे शासकीय कुसुम महाविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अशोक यादव एवं कुसुम महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मोहन सिंह गुर्जर कीड़ा अधिकारी अनुराग पाठक की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न हुई।

परीक्षा सर्वप्रथम लिखित रूप से आयोजित की गई परीक्षा उपरांत कन्या महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती काजल रत्न द्वारा सभी स्वयंसेवकों से राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में मौखिक साक्षात्कार भी लिया गया। परीक्षा में लगभग 25 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उमेश कुमार धुर्वे ने स्वयंसेविकों को बी प्रमाण पत्र की उपयोगिता के बारे में बताया। महाविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अशोक यादव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से व्यक्तित्व में कैसे निखार ला सकते हैं बताया गया। डॉ अनुराग पाठक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरके रघुवंशी ने बी प्रमाण पत्र परीक्षा में सफल हुए स्वयं सेवकों को बधाई दी । इस परीक्षा की आयोजन महाविद्यालय स्टाफ श्री एसके अग्रवाल कमल सिंह अहिरवार श्रीमती गीता डोंगरे श्री नवनीत सिंह एवं पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!