नर्मदापुरमसिवनी मालवा

कोविड को लेकर नर्मदापुरम अलर्ट : स्वास्थ्य विभाग कि सलाह सर्दी, खांसी एवं बुखार के लक्षण दिखे तो तुरंत अस्पताल जाए

संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण हेतु पर्याप्त आक्सीजन सर्पोटेंड विस्तर, आईसीयू विस्तर, बेन्टीलेंटर, लॉजिस्टक जैसे पी.एस.ए. प्लांट, ऑक्सीजन सिलेन्डर, कन्संस्ट्रेटर एवं अन्य जीवन रक्षक औषधि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

सिवनी मालवा। प्रदेश में कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य ( नवीन वेरियंट JN 1) हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार माह दिसम्बर 2023 में चीन, अमेरिका एवं सिंगापुर में कोविड-19 के नवीन वेरियंट जेएन-1 के पॉजीटिव रोगियों की संख्या में निंरतर वृद्धि हो रही है जिसको दृष्टिगत रखते हुए जिले में रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पूर्व की भांति सूक्ष्म कार्ययोजना का निर्माण कर त्वरित क्रियान्वयन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नर्मदापुरम ने बताया कि जिले में कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य में संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण हेतु पर्याप्त आक्सीजन सर्पोटेंड विस्तर, आईसीयू विस्तर, बेन्टीलेंटर, लॉजिस्टक जैसे पी.एस.ए. प्लांट, ऑक्सीजन सिलेन्डर, कन्संस्ट्रेटर एवं अन्य जीवन रक्षक औषधि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला नर्मदापुरम ने बताया कि जिला स्तर से सभी स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों को इन्फ्युएंजा जैसी बीमारी (ILI) और तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के संस्थाओ में आने वाले मरीजों की नियमित जांच एवं बचाव तथा रोकथाम के लिए निर्देश जारी किये जा चुके है। साथ ही स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड-19 की जांच हेतु पर्याप्त संसाधन एवं कर्मचारी उपलब्ध है। पूर्व में जारी कोविड-19 की गाईडलाईन अनुसार सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पालन किया जा रहा है तथा संदी, खाँसी एवं बुखार के संभावित मरीजों को त्वरित उपचार दिया जा रहा है।

जिले के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि सर्दी, खांसी एवं बुखार के लक्षण प्रतीत होते है तो तुरंत नजदीकि स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करावें एवं भीड़ भाड़ वाले स्थलों से दूरी बनायें तथा नियमित रूप से मास्क एवं साबुन से हाथ धोवें।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!