नगरपालिका सीएमओ शीतल भलावी को भेजा नर्मदापुरम, आरआई को सीएमओ का प्रभार

सिवनी मालवा । सिवनी मालवा नगर पालिका सीएमओ को गुरुवार को नर्मदापुरम जिले में संलग्न किया गया है। कार्यालय कलेक्टर (शहरी विकास) नर्मदापुरम की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया कि “शीतल भलावी मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी मालवा को नपा परिषद सिवनी मालवा से जिला शहरी विकास अभिकरण नर्मदापुरम में संलग्न किया जाता है व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी मालवा का चालू प्रभार राजस्व निरीक्षक अमर सिंह उईके को सौंपा जाता है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
विगत एक माह से सिवनी मालवा सीएमओ शीतल भलावी विवादों में चल रही है उनके उपर कई कर्मचारियों के द्वारा आरोप लगाए गए थे। एक मामले में मांस मटन बनवाने को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी थी।
उक्त कर्मचारी के पक्ष में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भी सीएमओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था। वहीं बानापुरा ब्रिज स्थित टपों की नीलामी ना होने को लेकर भी आमजन सहित विद्यार्थी

परिषद के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम भी किया था।



