सिवनी मालवा

विकास के पथ पर अग्रसर सिवनी मालवा : जनपद अध्यक्ष श्रीमति रेणुका मंडलाेई ने बताई कामों की प्राथमिकताएं

गौशालाओं को बनाएगें मॉडल गौशाला, 3 माह में 96 पंचायतों में खेतों के गोहे में सड़के बनेगी

सिवनी मालवा। जनपद अध्यक्ष रेणुका गृगेंद्र सिंह मंडलाई की जनपद क्षेत्र में क्या प्राथमिकताएं है, किन कामों को लेकर पूरी मेहनत से विकास की रूपरेखा बनाई जा रही है। सिवनी मालवा जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास को लेकर किए जाए रहे प्रयासों और विकास कार्या को लेकर जनपद पंचायत अघ्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पत्रकारों के सामने अपना विजन रखा। इसमें उन्होने बताया कि सिवनी मालवा जनपद पंचायत को मध्यप्रदेश में मॉडल जनपद को लेकर कई सारी योजनाएं बनाई जा रही है।

जनपद पंचायत सिवनी मालवा में विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इन कार्यो में ग्राम हितैषी और ग्राम की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसको लेकर जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों के साथ लगातार प्रयास किए जा रहे है। ग्राम पंचायत और ग्राम स्तर पर होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हमने हर मंगलवार जनपद पंचाायत के सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन भी शुरू किया है। जिसमें विकासखंड स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहेगें और ग्राम स्तर की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेगें।

गौरतलब है कि श्रीमति रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलाई ने जनपद सदस्य का चुनाव जीतने के पश्चात 25 जुलाई 2022 को जनपद अध्यक्ष पद चुनाव में विजयश्री हासिल की थी। जिसके बाद 5 अगस्त 2022 को उन्होनें पदभार ग्रहण किया था। उनके पति मृगेंद्र सिंह मंडलाई भी पूर्व में जनपद अध्यक्ष पद पर काबिज रह चुके है। श्रीमति रेणुका मंडलोई ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। हम जनपद पंचायत सिवनी मालवा को एक मॉडल जनपद पंचायत बनाने के लिए लगातार प्रयास में जुटे हुए है।

यह है जनपद अध्यक्ष की प्राथमिकताएं

  • सिवनी मालवा जनपद पंचायत की प्राथमिकता है कि गांवों के खेतों तक पहुंचाने वाले गोहे का सीपीटी योजना के तहत अर्थवर्क, शासन एवं समाज के सहयोग से उस पर बजरीकरण कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणजनों को खेतों में पहुंचने में सुविधा मिलेगी। आगामी 3 माह में 96 ग्राम पंचायतों में 96 सड़के बनाने का प्रयास किया जा रहा है, इस सड़को में से लगभग 40 पंचायतों में सड़क बनाने का कार्य प्रगति पर है।
  • जनपद पंचायत सिवनी मालवा अंतर्गत अपूर्ण 12 गौ शालाओं को शीघ्र पूर्ण कर उन्हें हाईटेक बनाया जाएगा। इन गौशालाओं काे मॉडल गौशाला के रूप में बनाया जा रहा है।
  • ग्रामीण स्थलों पर चयन कर चैक डेम का निर्माण कराना भी जनपद अध्यक्ष की प्राथमिकता है।
  • नर्मदा पथ पर छायादार व फलदार वृक्षों की कमी है, इस कमी को दूर करते हुए मनरेगा के माध्यम से वृक्षारोपण कार्य कराए जाएगें। जिनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए समाज और ग्रामीणजन का सहयोग भी लिया जाएगा।
  • जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने बताया कि हमने 12 आदिवासी वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की कार्रवाई की है। यदि यह 12 गांव वन ग्राम की श्रेणी से हटकर राजस्व ग्राम की श्रेणी में आ जाते है तो शासन की ओर से मिलने वाली अनेक योजनाओं का सीधा लाभ इन ग्रामों और यहां के निवासी ग्रामीणजनों को मिलने लगेगा।

जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र मंडलोई की कार्ययोजनाएं

  1. गांवाे के खेतों तक पहुंचाने वाले गोहे का सीपीपी योजना के अंतर्गत अर्थवर्क
  2. आमजन के साथ मिलकर नर्मदापथ पर छायादार व फलदार व‍ृक्षों का रोपण
  3. क्षेत्र की गौशालाओं को शीघ्र पूर्ण कर हाईटेक बनाने का प्रयास
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!