Harda

हरदा के तजपुरा में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने विद्यार्थियों के साथ भोजन किया

हरदा। हरदा जिलेे में गणतंत्र दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभारी श्रीमती कृष्णा गौर जिले के ग्राम तजपुरा स्थित माध्यमिक स्कूल पहुँच कर विद्यार्थियों के साथ विशेष भोज में शामिल हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

*जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने भी छात्रों के साथ भोजन किया*
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूलों में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया ने शासकीय माध्यमिक शाला पहटकला में विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया जबकि अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने ग्राम खेड़ीनीमा के स्कूल में विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू ने ग्राम दीपगांवकला के स्कूल में विद्यार्थियों के साथ भोजन किया।
Sanskriti Kutumb
Back to top button
error: Content is protected !!