नर्मदापुरम

LokSabhaElection2024 : केसला में स्‍वीप गतिविधी अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

ब्लॉक केसला में आज जनपद पंचायत केसला के सभा कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित डेहरिया, सीईओ जनपद पंचायत केसला रंजीत ताराम परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे की उपस्थिती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक कार्य करने हेतु कार्यप्रणाली नियोजित की गई। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत महिला मतदाताओं को वोट डालने हेतु प्रेरित करने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया। जिन मतदान केंद्रों में पिछले निर्वाचनों में 85 प्रतिशत से कम मतदान हुए हैं, उन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों के दौरान महिला मंडल की बैठकों में महिलाओं को प्रेरित करने, गृह भेट कर नवीन मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने, होली के त्योहार पर तिलक लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए संदेश देने, गुड़ी पड़वा एवं रामनवमी के त्योहारों के दौरान भजन संध्या के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने एवं मतदान तिथि के पूर्व पीले चावल देकर आमंत्रित करने के लिए कहा गया। सी ई ओ जनपद पंचायत श्री ताराम ने पंचायत सचिव, सहायक सचिव, बी एल ओ के साथ समन्वय कर कार्य करने एवं आपस में जानकारी साझा करने जैसे सुझाव दिये। बैठक में सेक्टर केसला, सुखतावा एवं छितापुरा के सुपरवाइजर, सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!