प्रत्येक विद्यार्थी गांव में जाकर के लोगों के बीच कार्यक्रम का आयोजन करें : कोशलेश तिवारी
एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू कक्षाओं का प्रति रविवार को किया जा रहा संचालन

सिवनी मालवा । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम के शासकीय कुसुम महाविद्यालय में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू कक्षाओं का संचालन प्रति रविवार को किया जा रहा है। रविवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नर्मदा पुरम के संभाग समन्वयक श्री कोशलेश तिवारी जी एवं नर्मदापुरम के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल जी एवं विकासखंड समन्वयक श्री हरिदास दायमा उपस्थित हुए।
समाज के नेतृत्व करने के लिए विद्यार्थियों को श्री संभाग समन्वयक सर ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्षाओं में आप नियमित रूप से उपस्थित होवे। अपने प्रयोगशाला गांव में गतिविधि का आयोजन करें एवं परामर्शदाता का सहयोग लेवे। असाइनमेंट अपलोड करें। लोगों में देश प्रेम एवं राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी गांव में जाकर के लोगों के बीच कार्यक्रम का आयोजन करें। लोगों को संगठित करें और शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी प्रदान करें तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए प्रशासन के कर्मचारियों अधिकारियों से बात करें सभी वंचित हितग्राहियों को सभी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ मिलना चाहिए उन्हें लाभ दिलवाने का प्रयास करें आदरणीय सर ने बताया कि हम समाज के नेतृत्व करने के लिए समाज के विकास में सहयोग करने के लिए इस कोर्स को कर रहे हैं आप सभी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज में कार्य करें ऐसा मार्गदर्शन आदरणीय सर द्वारा मिला जिला समन्वयक सर श्री पवन सहगल जी ने परामर्शदाताओं की बैठक ली एवं सभी परामर्शदाताओं को निर्देश दिए कि आप प्रत्येक गांव में भ्रमण करें और गतिविधि का आयोजन करें अपने विद्यार्थियों के गांव में जाकर के विद्यार्थियों का सहयोग करें कक्षा को रोचक बनाएं उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करें असाइनमेंट अपलोड करवाए सभी बच्चों की फीस जमा करवाएं एवं प्रत्येक विद्यार्थी को कक्षा में आने के लिए प्रेरित करें उन्हें कोई समस्या आ रही है तो उनका ग्राम स्तर पर पहुंचकर सहयोग करें विकासखंड समन्वयक श्री हरिदास जी दायमा द्वारा आदरणीय सर के मार्गदर्शन का पालन करेगें ऐसा विश्वास दिलाया एवं आदरणीय संभाग सर एवं जिला समन्वयक सर का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया कक्षा में परामर्शदाता नर्मदा प्रसाद यदुवंशी जी रघुवीर मालवीय अंकित मालवीय श्रीमती पूजा रघुवंशी उपस्थिति रहे



