नर्मदापुरमराजनीति

कमल पुष्प सीरूमल नवलानी का हुआ सम्मान

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं को कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत सम्मान देती है। इस अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल का एक दिवसीय प्रवास जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में हुआ इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सीरूमल नवलानी के निवास पर पहुंचकर कमल पुष्प अभियान के तहत उनका शाल श्रीफल से स्वागत किया उन्होंने श्री सीरूमल नवलानी से उनके द्वारा किये गए कार्यो के बारे में जाना। इस दौरान संभागीय प्रभारी श्री पंकज जोशी, जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, संभागीय सह कार्यालय मंत्री मनोहर बडानी, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!