नर्मदापुरमराजनीति

भाजपा नर्मदापुरम की कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण के दिए निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्रण प्राण से जुडकर बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता : पंकज जोशी

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम जिला संगठन द्वारा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की कार्य योजना को लेकर जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों, विभाग के प्रदेश संयोजक, प्रदेश सह संयोजक, जिला संयोजक की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि बैठक में आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्रण प्राण के साथ जुड़कर बूथ मजबूत करने के निर्देश संभागीय प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 8 दिसम्बर तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पार्टी द्वारा निर्धारित त्रिदेव को बूथ मजबूत करने का आग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में जिले के प्रत्येक मण्डल पर मनाने के निर्देश दिए एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!