क्राइमसिवनी मालवा

नर्मदापुरम में हुई दोस्ती, सिवनी मालवा मिलने पहुंची युवती से खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

सिवनी मालवा. एक साल पहले नर्मदापुरम में युवक युवती में दोस्ती हुई तो घंटों आपस में चैट होने लगी। शनिवार को जब लड़की नर्मदापुरम से हरदा जा रही थी तभी उसने अपने परिचित युवक को बताया की वो ट्रेन से जा रही है। जिस पर आरोपी युवक के द्वारा युवती से कहा की सिवनी मालवा के बानापुरा स्टेशन पर उतर जाना और मेरे घर खाना खाकर जाना। आरोपी युवक बानापुरा स्टेशन युवती को लेने पहुंचा और ग्राम बाबरी के रास्ते में गाड़ी रोक कहा की टप्पर पर खाना बना है यही से खाकर चले जाना। आरोपी ने उसे खेत पर ले जा, खेत की मेड पर युवती के साथ दुष्कर्म किया।

पूरे मामले का पता तब चला जब पीड़ित युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने शिवपुर थाने पहुँच मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया की आरोपी संतोष यदुवंशी निवासी ग्राम बाबरी से उसकी जान पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। शनिवार को जब पीड़िता अपने निजी काम से ट्रेन से नर्मदापुरम से हरदा जा रही थी। इसके बारे में उसने अपनी पहचान के संतोष यदुवंशी निवासी बाबरी को फोन पर बताया था। जिसके बाद संतोष यदुवंशी के द्वारा पीड़िता से घर आकर खाना खाने को कहा और पीड़िता उसके साथ जाने के लिए बानापुरा स्टेशन पर उतर गई।

थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया की रविवार को बड़ी छिपानेर थाना गोपालपुर की एक युवती ने अपने परिजनों के साथ शिवपुर थाने पहुँच बताया की उसके साथ ग्राम बाबरी के युवक के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जिस पर युवती की शिकायत पर ग्राम बाबरी निवासी संतोष यदुवंशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!