नर्मदापुरम

सीएम राइस स्कूल इटारसी की 1 बस का फिटनेस निरस्त, 1 बिना परमिट बस जप्त

नर्मदापुरम। बुधवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार आरटीओ श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा प्राप्त शिकायत के निराकरण करते हुए इटारसी स्थित सीएमराइस हाईस्कूल की बसों का निरीक्षण किया गया, जांच में बस के अंदर दूसरे दरवाजे का फर्स टूटा हुआ पाया गया, मीटर तथा स्पीड गवर्नर बंद पाया गया, बस को चलने लायक नही पाए जाने की स्थिति में स्कूल प्रबंधन को हिदायत दी गई को जब तक बस निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करती है तब तक बस का संचालन नही किया जाए जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा लिखित में आरटीओ अधिकारी को आश्वासन दिया गया, सघन जांच करते हुए आरटीओ टीम को बसों में कमी पाए जाने पर 1 बस बिना परमिट जप्त को गई तथा 1 अन्य बस में सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर फिटनेस निरस्त की कार्यवाही की गई, इसके अलावा इटारसी केसला मार्ग पर सुबह से आरटीओ जांच दल द्वारा यात्री तथा मालवाहक वाहनों की जांच की गई जिसमे 3 वाहनों में कमी पाए जाने पर 6000 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई, आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने बताया की स्कूल बसों तथा छोटे बड़े यात्री वाहनों की जांच निरंतर जारी रहेगी।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!