गाजनपुर में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

सिवनी मालवा। ग्राम गाजनपुर में विल्शन बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता लोधा लौवंशी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र साध की मुख्य आतिथ्य में हुआ साथ में गोलू रघुवंशी जी , भाजपा नेता श्री कमलेश लौवंशी जी , सरपंच ग्राम पंचायत गाजनपुर श्री दयाराम यदुवंशी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि श्री सत्यनारायण साध जी ,रामजीवन लौवंशी जी उपस्थित रहे ,।कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान श्री हनुमान जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा करके किया प्रथम दिन ग्राम भरलाय, ग्राम इकलनी के बीच प्रथम मैच हुआ जिसमें इकलानी क्रिकेट टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी की भरलाए ने पहले बल्लेजाबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवर में 40 रन बनाए जवाब में इकलनी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 वे ओवर में ही मैच को जीत लिया । मैच का महाकुंभ की शुरुवात हो चुकी सभी क्रिकेट प्रेमी सफर आमंत्रित है।



