मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत निरंतर की जा रही खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

प्रदेश में चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान एवं आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार विभागीय जांच दलों द्वारा जिले में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम गत दिवस जांच दल द्वारा जिले के पिपरिया तहसील में श्री बीकानेर मिष्ठान के नेहरू वार्ड स्थित मिठाई बनाने के कारखाने से खोया व बेसन के लड्डू के नमूने एवं नरेंद्र स्वीट्स शोभापुर तिराहा पिपरिया से पेड़ा मिठाई के नमूने जांच के लिए लिए गए। साथ ही बनखेड़ी तहसील में कान्हा दुग्ध डेयरी, मां बीकानेर मिष्ठान भंडार, श्याम स्वीट्स एवम इंदौरसेव भंडार का निरीक्षण प्रशासन की टीम द्वारा किया गया। डेयरी से पनीर एवं बीकानेर मिष्ठान से चॉकलेट बर्फी नमूना जांच के लिए लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र राणा ने बताया कि नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इस दौरान जिन दुकानों और कारखाने मे अनियमितताए पायी गई है जिनके लिए नोटिस जारी कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। वही नर्मदापुरम में विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों जिनमें डमरू वाला हलवाई , महेश स्वीट शिवम स्वीट इत्यादि पर त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए निरीक्षण की कार्यवाही की गई हैं।



