मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश से प्राप्त निर्देश अनुसार शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके रघुवंशी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर एसके अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय में जननायको के सपनों का मध्यप्रदेश विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान पर बी कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा गायत्री पवार, द्वितीय स्थान पर बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा ऋषिका तथा तृतीय स्थान पर बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा पलक गौरी रहीं। मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित प्रश्न मंच आयोजित किया गया जिसमें ऋषिका गौर तथा पलक कोरी की टीम प्रथम स्थान पर रही, शिवानी वर्मा तथा नेहा साध की टीम द्वितीय स्थान पर रही तथा रागिनी पाल एवं शाहिन शेख की टीम तृतीय स्थान पर रही। मध्यप्रदेश के जननायक विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान राधिका जयसवाल बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान सलोनी हरियाले बीएससी प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान शिवानी वर्मा बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। मध्यप्रदेश के जननायक विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान पर पायल सुहाग सिंह राजपूत बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर प्रिया राम किशोर प्रजापति बीकॉम प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान पर चेतना राजाराम साहू कक्षा बीए प्रथम वर्ष रहीं।



