क्राइममध्यप्रदेश

चूना भट्टी पुलिस ने नकबजनी की घटना का पर्दाफाश कर मशरूका नल टोटी एवं फिटिंग का सामान कीमती करीबन 3,90,000/- का किया बरामद-

भोपाल । वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुये संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण रखने एवं अपहृत मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी करने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये दिशा निर्देश के पालन मे थाना चूनाभट्टी के अपराध क्र 291/22 धारा 457, 380 भादवि मे चोरी गये मशरूका एवं आरोपी की तलाश के संबंध मे थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ठाकुर थाना चूनाभट्टी भोपाल द्वारा मुखवीर तंत्र विकसित किया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः- मुखबिर सूचना, पूर्व नकबजन एवं निगरानी बदमाशो से पूछताछ करने पर निगरानी बदमाश विशाल नरवाड़े पिता बालू नरवाड़े उम्र 25 साल निवासी झुग्गी न. 108 कोलार कालोनी चूनाभट्टी भोपाल एवं पूर्व नकबजन हरिकिशोर अहिवार पिता नवल किशोर अहिवार उम्र 21 साल निवासी झुग्गी कोलार कालोनी चूनाभट्टी भोपाल से घटनाक्रम मे पूछताछ की गई जो दिनांक 05.10.2022 से 09.11.2022 के मध्य सामाजिक न्यास भवन की निमार्णाधीन बिल्डिंग से नल टोटी एवं फिटिंग का सामान चोरी करना बताया और उक्त चोरी किये गये सामान को एक्ट्रोल कालेज के पीछे सूनसान जगह मे झाड़ियो के पास कचड़े से आग लगाकर नल टोटी एवं फिटिग के सामान को पुराना करना बताया ।
दोनो आरोपीगणो की निशादेही पर चोरी गया शतप्रतिशत नल टोटी एवं फिटिंग का सामान बरामद किया गया जिसकी कीमत करीबन 3,90,000/- रूपये है ।
वारदात का तरीकाः- आरोपीगणो द्वारा सामाजिक कल्याण एवं न्यास भवन की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पाछे की दीवार पर एक्जोस्ट फैन लगाने की जगह है पर अभी फैन नही लगे है वहां से अंदर घुसकर नल टोटी एवं फिटिंग का सामान चोरी कर एक्ट्रोल कालेज के पीछे जाकर सामान पुराना दिखने लगे इसलिये कचड़े से आग लगा कर जला दिया था ।
आपराधिक रिकार्डः-
(1) विशाल नरवाड़े पिता बालू नरवाड़े उम्र 25 साल निवासी झुग्गी न. 108 कोलार कालोनी चूनाभट्टी भोपाल
क्र,अपराध क्र, धारा, अपराध थाना, रिमार्क
1 -484/2017, 457,380 भादवि – हबीबगंज, थाना चूनाभट्टी का निगरानी बदमाश है ।
2-499/2017, 25 आर्म्स एक्ट, हबीबगंज
3- 597/2017, 380 भादवि – हबीबगंज।
4-604/2017 – 457,380 भादवि – हबीबगंज
5- 123/2018 – 457,380 भादवि – हबीबगंज
6- 48/2018 – 380 भादवि – चूनाभट्टी
7 – 291/2022 – 457,380 भादवि – चूनाभट्टी
(2) हरिकिशोर अहिवार पिता नवल किशोर अहिवार उम्र 21 साल निवासी झुग्गी कोलार कालोनी चूनाभट्टी भोपाल
क्र अपराध क्र  धारा अपराध थाना रिमार्क
1 – 380/2020 – 457,380 भादवि – चूनाभट्टी – नकबजन है ।
2 – 214/2020 – 188, 269 भादवि – चूनाभट्टी
3 – 710/2020 – 457,380 भादवि – हबीबगंज
4 – 291/2022 – 457,380 भादवि – चूनाभट्टी
भूमिका- वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ठाकुर, सउनि जोगेन्द्र सिंह नेगी, सउनि प्रेमकुमार, कार्य0 प्रआर 2428 राजेश सेन, कार्य0 प्रआर 2124 दीपक तोमर, आर 1828 धर्मराज, आर 3694 अमित जाट, आर 3660 रविशंकर एवं आर 3525 धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!