नर्मदापुरम
भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को नर्मदापुरम में

नर्मदापुरम। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पहुंच रहे हैं। उपमुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में उप मुख्यमंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र शुक्ला पहुंच रहे हैं। बैठक में पंकज जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी , सीमा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी, माधवदास अग्रवाल जिलाध्यक्ष भाजपा, सन्देश पुरोहित लोकसभा संयोजक सहित होशंगाबाद नरसिंहपुर के पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।



