सिवनी मालवा

दुकानों पर डस्टबिन एवं साफ सफाई हेतु जागरूकता अभियान

सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत अनेकों प्रकार की गतिविधियां संचालित कराई जा रही है जिसमें फल सब्जी एवं किरानी की दुकानदारों को अपनी दुकान के आसपास साफ सफाई के साथ-साथ हर दुकान में दो डस्टबिन रखने के लिए जागरूक किया गया साथ ही दुकानदारों को समझाई दी गई कि अगर दुकानों के आसपास साफ-सफाई या दुकान में डस्टबिन नहीं मिलती है तो उन दुकानदारों पर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी जिसमें नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा,सचिन मलैया अनूप पवार,देवेंद्र जांगरे,सैयद मुशाहिद उपस्थित रहे नपाध्यक्ष रितेश जैन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें अपने दुकानों में कूड़ा दान अवश्य रखें ताकि आसपास साफ-सफाई बनी रहे

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी दुकानों में सफाई व 2 डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया गया है निकाय टीम द्वारा अभी जन जागरूकता गतिविधि संचालित कराई जा रही है जिसके बाद अगर दुकानों में सफाई व डस्टबिन नहीं मिलते हैं तो उन दुकानों पर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!