उपराष्ट्रपति के माखौल पर जाट समाज में गुस्सा, अखिल भारतीय जाट महासभा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

सिवनी मालवा। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के विरोध में नगर के अखिल भारतीय जाट महासभा ने तहसीलदार राकेश खजूरिया को सौंपा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय जय स्तंभ चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
जाट महासभा के अरविन्द सोहरोत ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की, जिसका राहुल गांधी ने विडियो बनाया, जो की बेहद दुखद है। उन्होंने बताया की लोकतंत्र के मंदिर में भारत के महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का अपमान अत्यंत निन्दनीय और दुर्भाग्य पूर्ण है।
अखिल भारतीय जाट महासभा के सदस्यों का कहना है कि लोकतंत्र के मंदिर में परिसर में भारत के माह महिम उप राष्ट्रपति श्री जगदीश धनकड का I.N.D.I. गठबंदन द्वारा किया गया अपमान अत्यन्त निन्दनीय व दुरमाग्य पूर्ण है राजस्थान के झुझनु के एक सामान्य किसान परिवार का बंदा कैश देश का उपराष्ट्रपति जी का अपमान नहीं बल्कि किसान परंपरा को संवे धानिक व्यवस्थाओं संसदीय गरिमाओ व भारत के जन जन का अपमान है देश कि जनता कभी भी इन चेहरों को ना भुलेगी ना कभी क्षमा।
टी एम सी सांसद श्री कल्याण बनर्जी ने उपराष्टपति कि नकल करने की व काँग्रेस वरिष्ठ नेता सांसद श्री राहुल गांधी ने इस घटना कि वीडियो ग्राफी की उक्त घटना कि हम जाट समाज सिवनी मालवा समस्त क्षेत्र कि जनता घोर निंदा करते है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष मनमोहन पटेल, अरविंद सोहरोत, राधेश्याम पटेल, रामेश्वर जाट, पवन जाट, पवन पटैल, नितेश पटैल, राहुल, संतोष सहित बड़ी संख्या में जाट समाज के वरिष्ठ व युवा उपस्थित रहे।



