कोरोना को लेकर अलर्ट मोड : कोरोना की चौथी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

सिवनी मालवा। एक बार फिर कोरोना ने देश में दस्तक दे दी है, जिसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी है। सिवनी मालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चिकित्सकों के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना के नये वेरियंट को लेकर व्यवस्था बनाना शुरू कर दिया है। प्रभारी बीएमओ डॉ जीआर करोड़े ने बताया की हमारे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी तरह की व्यवस्थाएं बना ली है। वही आम लोगों से भी अपील है की जिस तरह से कोरोना की पहली लहर में सुरक्षा की दृष्टि से मास्क, सोशल डिस्टेंस, हाथों को समय समय पर धोते रहना बहुत ही आवश्यक था। वैसे ही अब भी सतर्कता बनाये रखे साथ ही जिनके द्वारा वैक्सीन का बूस्टर डोज नहीं लगवाया है वो आवश्यक रूप से लगवा ले जिससे की हम कोरोना के नये वेरियंट BF.7 का सामना कर सकें।
विगत दिवस कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कैसी तबाही मचाई इसके गवाह हम सभी हैं। हमने इस महामारी के दौरान देखा कि कैसे लाशों से पूरा शमशान पट गया था। हमने देखा उन उदास और असहाय चेहरों को जो हॉस्पिटलों के बाहर अपने मरीज के लिए दवाईयों और ऑक्सिजन का इंतजाम ना कर पाने की बेबसी लिए ईधर से उधर भागे जा रहे थे। हालांकि, अभी हमने इससे पार पाया ही था और थोड़ी राहत की सांस ली ही थी कि एक खबर ने हम सबको चौंका दिया है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 ने दस्तक दे दी है। ये वही वेरिएंट है, जिसकी वजह से चीन में कोहराम मचा है पूरी दुनिया इसकी दहशत में जी रही है। और अब इसके मरीज भारत में भी आने लगे है जानकार बताते है की ये वेरिएंट ओमिक्रॉने से भी ज्यादा खतरनाक है और इससे संक्रमित होने वाला एक व्यक्ति कम से कम 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है।
1. अगर आप किसी से मिलते हैं तो बिना फिजिकल टच यानी बिना हाथ मिलाए या गले मिले उसे ग्रीट कीजिए. इसके लिए आप हाथ जोड़कर नमस्कार कर सकते हैं.
2. कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को जरूरी बताया गया है. इसके लिए दो गज की दूरी बनाने की बात कही गई थी. जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके.
3. सरकार की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि हाथ से बने रीयूजेबल फेस मास्क का इस्तेमाल करें. खासतौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें.
4. अगर आप बाहर हैं तो अपने हाथों से अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें. इसके लिए आप पहले हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हाथों को लगातार धोते रहें.
5. सरकार की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए खुले में थूकने से बचने की भी सलाह दी गई है. इससे कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा बना रहता है.
6. कोरोना से बचाव के लिए बहुत जरूरी होने पर ही ट्रैवल करने की सलाह दी गई है. साथ ही कहा गया है कि भीड़भाड़ वाली जगह का हिस्सा न बनें, यानी भीड़ से खुद को अलग रखें.
7- सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा पोस्ट न डालें जिससे नेगेटिव जानकारी या डर फैलने का खतरा हो. कोरोना को लेकर कोई भी जानकारी लेनी हो तो उसके लिए क्रेडिबल सोर्स का इस्तेमाल करें.
बता दें कि ये सभी चीजें कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के तहत आती हैं, जो भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोरोना को लेकर जारी किया गया था. जिनका पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. हालांकि तमाम एक्सपर्ट्स और सरकार का कहना है कि कोरोना को लेकर भारत में फिलहाल पैनिक की जरूरत नहीं है.



