सिवनी मालवा

सिवनी मालवा विधायक द्वारा अनुशंसित 5 निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

सिवनी मालवा। विधायक सिवनीमालवा श्री प्रेमशंकर वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा 5 कार्य के लिए 6 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड केसला अंतर्गत ग्राम पंचायत भरगदा के ग्राम पीपलपुरा टोला में खप्पर मैया के पास एवं ग्राम पंचायत कालाआखर के ग्राम आबादीपुरा में प्राथमिक शाला के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 1-1 लाख रूपए, माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर सिवनीमालवा में कक्ष निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, डोलरिया में बस स्टेंड पर राधाकृष्ण मंदिर के पीछे एवं बाजू में सीमेंटीकरण कार्य के लिए 50 हजार रूपए, डोलरिया में ही हरिजन मोहल्ला नर्मदा मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा पर छत निर्माण के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!