गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दिखेगी रामोत्सव की झलक 21 जनवरी से शासकीय कार्यालय में होगी साज सज्जा

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा नगर पालिका सभागार में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के निजी व शासकीय स्कूल के प्रतिनिधि सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर ने बताया कि स्वच्छ भारत, विकसित भारत, सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर कार्यक्रम का आयोजन करने की सहमति दी गई है।
सभी स्कूल संचालक अपने-अपने स्कूल के छात्र छात्राओं से कार्यक्रम तैयार कराएगे। साथ ही सभी स्कूल में जो भी कार्यक्रम तैयार करेंगे उसकी सूची बीईओ को उपलब्ध कराएंगे। जिसके बाद 26 जनवरी से पूर्व कार्यक्रमों की रिहर्सल की जाएगी।
साथ ही चयन समिति की ओर से निर्णय लिया जाएगा कि किन कार्यक्रमों को गणतंत्र दिवस के आयोजन में सम्मिलित किया जाएगा और किसे नहीं किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन जय स्तंभ चौक पर स्थित पार्किंग ग्राउंड पर किया जाएगा।
प्रति वर्ष कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में किए जाते थे लेकिन इस वर्ष सीएम राइज स्कूल का निर्माण होने के चलते वहां कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। बैठक में नगर पालिका के 15 में से सिर्फ 4 पार्षद ही उपस्थित रहे बाकी 11 पार्षद नदारद रहे।
बैठक में एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर ने निर्देश दिए है कि झंडावंदन झंडा संहिता के अनुसार ही फहराया जाए। कई बार ग्राम पंचायतों और स्कूल में झंडावंदन के दौरान ध्यान नहीं दिया जाता है और किसी भी तरह से झंडा फहरा दिया जाता है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि झंडा संहिता का उल्लंघन होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया बैठक नपा अध्यक्ष रितेश जैन एवं एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न की गई जिसमें बताया गया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस महोत्सव बड़े धूमधाम एवं बड़े हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा जिसमें ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सिवनी मालवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए जिसमे गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर क्या क्या गतिविधियां करनी है इसके बारे में निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर कुछ बैंको में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण ना होने का मुद्दा भी उठा, लोगों का कहना था कि सिवनी मालवा क्षेत्र की कुछ बैंको मंे राष्ट्रीय पर्व को छुुट्टी का दिन मान लिया जाता है, इस दिन बैंकों में ध्वजारोहण तक नहीं किया जाता, जिसपर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर का कहना था कि बैंक प्रबंधन से बात की जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर, नपा अध्यक्ष रितेश जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल भलावी, थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती, मुख्य लिपिक संजय गोयल, उपयंत्री राहुल शर्मा, चंद्रकांत कवर, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष स्वाति गौर, पार्षद वार्ड क्रं 10 दुर्गेश उईके, पार्षद वार्ड क्रं 06 प्रशांत यादव, शैलेंद्र गौर, खेमचंद चौकसे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी के साथ-साथ सभी शासकीय स्कूल के प्राचार्य प्रधान पाठक शिक्षक शिक्षिका,ब्लॉक के सभी विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।



