वार्ड क्रं 11 में महिला मोर्चे ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
सिवनी मालवा। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस बडी ही उत्साह के साथ मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर स्थापना दिवस मनाया। सिवनी मालवा नगर मंडल के बूथ क्रमांक 90 वार्ड क्रमांक 11 में स्थापना दिवस महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति गायत्री सोनी एवं महिला मोर्चा नगर महामंत्री श्रीमति अंजली सोनी के निज निवास पर मनाया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो पर फूल माला समर्पित की गई एवं भाजपा का झंडा लहराया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर कमल के फूल की रंगोली बनाई गई एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय होने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीमति प्रीती शुक्ला, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति गायत्री सोनी, पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अजीत मण्डलोई, नगर मंडल उपाध्यक्ष अमित पटेल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमति दीपिका यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील लौवंशी, किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग नगर महामंत्री तुषार लौवंशी, महिला मोर्चा नगर महामंत्री श्रीमति अंजली सोनी, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष श्रीमति लीना यादव, बब्लू उईके, श्रीमति ऊषा राठौर, कुमारी आरती राठौर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहे।



