नर्मदापुरम

मतदाता जागरूकता : महिला मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जुटा महिला बाल विकास विभाग

इटारसी के मालवीयागंज में मतदाता जागरूकता की स्वीप गतिविधि का आयोजन

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र 137 अंतर्गत इटारसी के कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र 189 ,190, 191 एवं 192 एवं शासकीय प्राथमिक शाला मालवीयागंज में मतदाता जागरूकता की स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया। यहां पर कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र की वार्ड की आगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिलाओं से पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम क्यों हुआ इनके कारणों पर चर्चा की गई।

मतदान केंद्र पर स्वीप गतिविधि के माध्यम से मतदान के महत्व को बताया गया साथ ही सेक्टर अधिकारी( नोडल) श्रीमती मीनाक्षी चौधरी द्वारा उपस्थित महिला मतदाताओं को मतदान हेतु शपथ दिलाई गई। आने वाले 26 अप्रैल के लोकसभा चुनाव में मतदान आवश्यक रूप से करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

इस अवसर पर सेक्टर अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चौधरी,महिला बाल विकास प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले बी एल ओ सुपरवाइजर महेश कुमार रायकवार बीएलओ अजय चौरे, दीपा पाराशर, सुनीता सिरोठिया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम चौहान, वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं एवं वार्ड की महिला मतदाता उपस्थित हुई।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!