नर्मदापुरममध्यप्रदेश

LokSabhaElections2024 : विकासखंड स्तर पर दिए जा रहे प्रशिक्षण में किया अनूठा नवाचार

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज से जिले के समस्त विकासखंडो में देने की शुरूआत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के अनूठे नवाचार से प्रारंभ किया गया।
सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रबंधन नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस बार चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियो/कर्मचारियों के लिए जिले के समस्त विकासखंडो में शुरू किये गये प्रशिक्षण में प्रशिक्षण को बोरिंग और उबाऊ होने से बचाने के उद्देश्य से प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग के प्रति सुग्राहिता के विश्लेषण के लिए ऑनलाइन क्विज का आयोजन करने की शुरूआत की गई। ऑनलाइन क्विज में लोकसभा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण के लिए क्विज में 20 से 30 प्रश्न निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में पूछे गये, पूछे गये प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प दिए गए, प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए 30 सेकेण्ड दिए गये। प्रशिक्षण के पश्चात क्विज में पूछे गये प्रश्नों का प्रशिक्षण में भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिये गये उत्तरों से मिले परिणाम अनुसार पुन: दी गई जानकारी के बारे में विस्तार से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रबंधन नर्मदापुरम ने बताया कि आज 22 मार्च को जिले के सभी विकासखंड में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सकल रूप से लगभग 2970 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के इस ऑनलाइन क्विज नवाचार में सभी प्रतिभागियों ने कहा कि हमें चुनाव कार्य की जानकारी बहुत ही सरल एवं स्पष्ट रूप से मिलने में क्विज नवाचार की अहम भूमिका रही। प्रशिक्षण न तो हमे उबाऊ लगा और ना ही हमें मानसिक परेशानी महसूस हुई। कलेक्टर ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे निर्वाचन कार्य के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण के अनुसार अपना कार्य संपादित करें।
उल्लेखनीय है कि क्विज के माध्यम से उक्त प्रशिक्षण को रोचक बनाकर चुनाव में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में इस क्विज के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रशिक्षण सत्र औसतन कितना प्रभावी रहा, प्रशिक्षण सत्रों से यह भी ज्ञात होगा की कौन सा प्रशिक्षण सत्र सबसे प्रभावी रहा। इससे यह भी आसानी से जानकारी मिलेगी कि कौन से ऐसे कर्मचारी है जिन्हें और गहन प्रशिक्षण की आवश्यकता है तथा कौन से कर्मचारी/अधिकारी ऐसे है जिन्होंने प्रशिक्षण में दी गई जानकारी अच्छे से समझा ली है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण में भाग ले रहे अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने बताया कि इस अनूठे नवाचार से उन्हें प्रशिक्षण लेने में बहुत अधिक सुविधा मिली एवं प्रशिक्षण में दी गई जानकारी आत्मसात बड़ी सरलता से आत्मसात हुई।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!