सिवनी मालवा

सखी मंच ने मनाया महिला दिवस, सशक्तिकरण पर दिया जोर

सिवनी मालवा। महिला दिवस के अवसर पर सखी मंच ने जायका रिसोर्ट में महिला दिवस मनाया जिसमें डॉक्टर सुलोचना जैन डॉक्टर कांति भास्कर श्रीमती चंचल शास्त्री एडवोकेट सोनू पाठक श्रीमती उषा अग्रवाल के मुख्य अतिथि इसमें कार्यक्रम का संचालन माधवी राठौर और अनु रघुवंशी ने किया स्वागत गीत अनीता अवस्थी अर्चना मिश्रा ने प्रजेंट किया ,रेखा शर्मा ने अतिथिओं को सखि मंच की स्थापना से आज तक किये गए कार्यों को प्रोजेक्टर के द्वारा वीडियो के माध्यम से अवगत कराया कार्यक्रम में प्रेरणा अग्रवाल आभा सुनीता संगीता मनोरमा उर्मिला नंदा विजय ठाकुर सरोज अग्रवाल रेखा शर्मा उपस्थित रहे सभी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार व्यक्त किये । डॉ कांति भास्कर सखी मंच के द्वारा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की एवम ग्रामीण आदिवासी अंचलों में अनपढ़ महिलाओ व बालिकाओ के सशक्तिकरण के लिये प्रयास किये जाने की आवश्यकता बताई। एडव्होकेट चंचल शास्त्री एवम सोनू पाठक ने भी मंच के द्वारा किये गए कर कार्यों की सराहना की ,महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव कानूनी सलाह एवम मदद करने का आश्वासन दिया । अंत मे नंदा ठाकुर ने सभी कि उपस्थिति के लिए सखी मंच की ओर से आभार माना

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!