13 मार्च को विराट ईनामी घेरा बाजी गम्मत प्रतियोगिता का होगा आयोजन
होली फाग संस्कृति को पोषित करने किया जाती है प्रतियोगिता, जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच है आयोजक
सिवनी मालवा। होली एवं फाग महोत्सव पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच 13 मार्च को जयस्तंभ चौक वाहन पार्किंग मैदान पर विराट ईनामी घेरा बाजी गम्मत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक शिव राठौर ने बताया की हिंदू संस्कृति एवं हमारे उत्सवों को विशालता भव्यता पोषित करने हेतु जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते रहे हे इसी श्रृंखला में भारतीय संस्कृति में होली फाग माह का विशेष महत्व है फाग के घेरे मंडलों को विशेष स्थान मिले 13 मार्च 2024 दिन बुधवार रात्रि 8 बजे से स्थानीय जय स्तंभ चोक वाहन पार्किंग मैदान पर विशाल इनामी घेरा बाजी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमे प्रदेश के नामी घेरा मंडल फाग गीत भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर करेंगे प्रदर्शन । कार्यक्रम में विशेष प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में इस वर्ष श्री रामायण श्री मद भगवत प्रवक्ता कर्मकांडी मंदिर पुरोहित यज्ञा चार्य गिरिवासी जनजाति पंडा आदि का सम्मान कार्यक्रम रखा गया हे। विशाल घेरा बाजी गम्मत प्रतियोगिता कार्यक्रम सहयोग देकर सफल बनाने का आव्हान विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच के शिव राठौर माखन दादा मालवीय नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन महेश गोयल अजयसिंह ठाकुर अजीत सिंह राजपूत दीपक पालीवाल शैलेंद्र गोर अमित पालीवाल प्रवीण अवस्थी सनुप सिंह यदुवंशी राजू राय निलेश राठौर गुलाब सिंह लोवंशी डा सौरभ रघुवंशी नरेंद्र योगी सतीश बकोरिया भुरू बग्गन मंगल सिंह राजपूत विजय सिंह कीर तरूण सुनानिया रविंद्र छिरेले विनोद रघुवंशी रामसिंह यादव दीपक रघुवंशी निक्की राठौर हरीश दुबे जानी नागले अशोक कुचबंदिया आदि ने किया है।



