सिवनी मालवा

ध्यान के माध्यम से मेंटल वैलनेस विषय पर 5 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा के क्रीड़ा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए ध्यान के माध्यम से मेंटल वैलनेस विषय पर 5 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ की गई। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार रघुवंशी ने सभी का स्वागत किया और कहा कि तनाव वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या है और इस समस्या का समाधान देने के उद्देश्य से हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक तथा शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम के प्राध्यापक डॉ कमल वाधवा ने पीपीटी, खेल, लिविंग लायब्रेरी और ध्यान के प्रायोगिक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को कनैक्ट विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया और परिवार से, समाज से, शिक्षकों से और स्वयं से जुड़ाव की तकनीक सिखाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेश खंडेलवाल ने किया तथा डॉ अनुराग पथक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ कल्पना स्थापक, प्रो. एसके अग्रवाल, डॉ एके यादव, डॉ एसके झा, डॉ एसके सोनी, डॉ मोहन सिंह गुर्जर, डॉ जया कैथवास, डॉ आरती पडियार, श्रीमती विजयश्री मालवीय, कमल सिंह अहिरवार, प्रेम नारायण परते, रमाकांत सिंह, डॉ अतुल गौर, श्रीमती सुमन यादव, प्रशांत चौरसिया, नवनीत सोनारे, श्रीमती गीता डोंगरे, कैलाश गड़वाल, डॉ प्राची सिंह तथा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!