सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी 12 मार्च को आयेंगे सिवनी मालवा, तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक
सिवनी मालवा. नर्मदापुरम जिले के ग्राम चांदौन के निवासी दर्शन सिंह चौधरी को होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सिवनी मालवा में 12 मार्च को प्रथम आगमन पर नगर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी संघ किसान संघ एवं कर्मचारी संगठनों के साथ सामाजिक संगठन के द्वारा स्वागत किया जायेगा। जिसको लेकर विधायक प्रेमशंकर वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन जनपद पंचायत में किया गया।
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने बताया की दर्शन सिंह चौधरी जो की भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है उन्होंने किसानो के लिए हमेशा संघर्ष किया है उन्होंने नर्मदापुरम जिले से सांसद का प्रत्याशी बनाया है प्रत्याशी घोषित होने के बाद वो पहली बार सिवनी मालवा की धरती पर आ रहे है उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसी की रूपरेखा तैयार करने को आज बैठक आयोजित की गई है।
वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक ने बताया की पार्टी ने जिस दिन दर्शन सिंह के रूप में एक मैदानी कार्यकर्ताओं प्रत्याशी बनाया है उसी दिन जीत सुनिश्चित हो गई है। लेकिन इस चुनावी समर को हमें पूर्ण निष्ठा के साथ लड़ना है। उनके आगमन के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार की कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस अवसर पर विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनधि सुधीर पटेल, जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक, विशाल राजपूत, कमलेश लौवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह है दर्शन सिंह चौधरी का सिवनी मालवा कार्यक्रम
संसदीय क्षेत्र क्रमांक 17 नर्मदा पुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी भाजपा किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात पहली बार सिवनी मालवा विधानसभा में 12 मार्च 2024 को आ रहे है ।
1- बोरतलाई चौराहे पर प्रातः 9:30 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत
2- भीलाखेड़ी गांव में ग्राम वासियों द्वारा स्वागत 10:00 बजे
3- डोलरिया आगमन तालाब से रैली के रूप में बस स्टैंड पर पहुंच कर राधा कृष्ण मंदिर में पूजन अर्चन उपरांत कार्यकर्ताओं से संवाद 11:00 बजे
4- रतवाडा- माननीय विधायक जी निवास बघवाड़ा स्वागत धरमकुंडी एवं भिलटदेव में मुख्य मार्ग पर स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत उपरांत
5- दोपहर 01:00 बजे बानापुरा में प्रवेश निलय ड्रीम्स कॉलोनी में शिक्षक संघ के साथियों द्वारा तुलादान मुख्य मार्ग से होते हुए सिवनी मालवा नगर में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जनों से संवाद एवं वरिष्ठ जनों से सौजन्य भेंट दोपहर 2:30 बजे स्थान =हंसराज मैरिज गार्डन हरदा रोड बजरंग मंदिर के बाजू में सिवनी मालवा
5- शिवपुर हेतु प्रस्थान एवं मार्ग में आने वाले ग्रामों में मुख्य मार्ग पर स्वागत उपरांत यादव धर्मशाला में मंडल कार्यकर्ताओं वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य समाज जनों से संवाद सायं 05:00 बजे
6- सायं 6:30 बजे शिवपुर मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल के निवास भैंसादेह पर कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनों से सौजन्य भेंट
इस प्रवास कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल एवं सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम शंकर वर्मा उपस्थित रहेंगे।



