सिवनी मालवा

कृषि एवं सहकारिता का राज्य स्तरीय सम्मेलन का हुआ वर्चुअल आयोजन

सिवनी मालवा जनपद पंचायत में बुधवार को कृषि एवं सहकारिता का राज्य स्तरीय सम्मेलन के वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के ने 80 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना की 1816 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए जनपद सभागार में विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के बाद विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की आज मै इस वर्चुअली कार्यक्रम में उपस्थित हुआ। भाजपा सरकार किसानो के हित एवं सम्मान को बढ़ाने के लिए संकल्पित है। मै मध्य प्रदेश सरकार सराहनीय कदम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देता हूँ।

इस अवसर पर विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई, नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन, एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर, जनपद पंचायत सीईओ श्रुति चौधरी, नायब तहसीलदार दीप्ती चौधरी, कृषि विभाग एसएडीओ संजय पाठक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!